छोटा बांस बड़ा बांस : अकबर-बीरबल की कहानी | Short Bamboo Big Bamboo Akbar Birbal Story In Hindi

मित्रों, इस “Akbar Birbal Hindi Stories” में अकबर एक बांस का टुकड़ा दिखाकर बीरबल से उसे बिना काटे छोटा करने को कहते हैं. बीरबल ये कैसे कर पाता है, यही इस कहानी में बताया गया है. पढ़िए पूरी कहानी (Hindi Akbar Birbal Story) :

Akbar Birbal Hindi Stories

Table of Contents

Akbar Birbal Hindi Stories
Akbar Birbal Hindi Stories | Source : Akbar Birbal PNG

एक दिन अकबर बीरबल के साथ शाही बाग़ में सैर कर रहे थे. दरबारी कार्यों के अतिरिक्त भी अकबर बीरबल के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते थे क्योंकि वे बीरबल को अपना अभिन्न मित्र मानते थे.

>

बीरबल के साथ का सबसे बड़ा लाभ यह होता था कि उसकी चुटीली बातों से समय अच्छा कटता था. साथ ही बीरबल की अक्लमंदी से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता था.

उस दिन भी अकबर बाग़ में टहलते हुए बीरबल से हल्के-फुल्के मिज़ाज़ में बातें कर रहे थे. चलते-चलते उन्हें जमीन में पड़ा हुआ बांस का टुकड़ा दिखाई पड़ा. उसे देखते ही अकबर के दिमाग में बीरबल की परीक्षा लेने का विचार कौंध गया,

उन्होंने बांस का वह टुकड़ा उठा लिया और उसे बीरबल को दिखाते हुए बोले, “बीरबल! ये बांस का टुकड़ा देख रहे हो. तुम इसे बिना काटे छोटा करके दिखाओ, तो मानू.”

पढ़ें : मित्र दोह का फल : पंचतंत्र की कहानी | Right Mind & Wrong Mind Panchtantra Story 

बीरबल ने बांस का वह टुकड़ा अपने हाथ में लेकर अकबर की ओर दृष्टि डाली. अकबर के होठों पर मुस्कराहट थी. बीरबल अकबर का मन समझ गया. वह अकबर की हर भाव-भंगिमा से परिचित था. अकबर अक्सर ऐसे प्रश्न बीरबल की बुद्धि के परीक्षण के प्रयोजन से पूछते थे.

उस प्रश्न का उत्तर सोचते हुए सहसा बीरबल की दृष्टि बाग़ के माली पर पड़ी. वह एक लंबा बांस लेकर आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था. फिर क्या? बीरबल ने आवाज़ देकर माली को अपने पास बुला लिया.

माली के पास पहुँचने पर बीरबल ने उससे लंबा बांस मांगकर अपने दायें हाथ में ले लिया. अकबर के द्वारा दिया हुआ बांस का टुकड़ा पहले से ही उसके बायें हाथ में था.

पढ़ें : शिकंजी का स्वाद : प्रेरणादायक कहानी | Short Motivational Story In Hindi

माली के लंबे बांस के सामने अकबर का दिया हुआ बांस का टुकड़ा छोटा था. उसे दिखाते हुए बीरबल अकबर से बोला, “जहाँपनाह! देखिये मैंने बिना काटे ही आपका दिया हुआ बांस का टुकड़ा छोटा कर दिया.”

अकबर ने दोनों बांसों को देखा और बीरबल की अक्लमंदी पर मुस्कुरा कर रह गए.

दोस्तों, आशा है आपको ये “Akbar Birbal Hindi Stories“ पसंद आयी होगी. आप इसे Like कर सकते हैं और अपने Friends को Share भी कर सकते हैं. ऐसी ही मज़ेदार Akbar Birbal Ki Kahani पढ़ने के लिए हमें Subscribe ज़रूर कीजिये. Thanks.    

Read More Akbar Birbal Stories In Hindi :

Leave a Comment