अकबर के पाँच प्रश्न : अकबर बीरबल की कहानी | Akbar’s Five Questions Story In Hindi

फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हम अकबर बीरबल की कहानी “अकबर के पाँच प्रश्न” (Akbar’s Five Questions Story In Hindi) शेयर कर रहे हैं. बादशाह अकबर अपने दरबारियों से हमेशा तरह-तरह के प्रश्न पूछकर उनकी बुद्धिमत्ता की परीक्षा लिया करते थे. दरबारी भी उन प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास किया करते थे, ताकि वे अकबर के समक्ष अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवा सकें और साथ ही बीरबल को नीचा दिखा सकें. लेकिन हर बार  बीरबल अपने श्रेष्ठ उत्तर से अकबर का दिल जीत किया करता था.

इस कहानी में बादशाह अकबर दरबारियों से पाँच प्रश्न पूछते हैं. वे प्रश्न क्या थे? दरबारी उनका क्या उत्तर देते हैं? की वे बादशाह को अपने उत्तरों से संतुष्ट कर पाते हैं? जानने के लिए पढ़िए अकबर बीरबल का ये किस्सा :

Akbar’s Five Questions Story In Hindi

Table of Contents

>
Akbar's Five Questions Story In Hindi
Akbar’s Five Questions Story In Hindi | Akbar’s Five Questions Story In Hindi

पढ़ें : अकबर बीरबल की संपूर्ण कहानियाँ

बादशाह अकबर दरबार में पधारे. दरबारी भी मौजूद थे. इसी बीच बादशाह के ध्यान में पाँच प्रश्न आये. उन्होंने दरबारियों से वे प्रश्न पूछे. बीरबल उस समय दरबार में मौज़ूद न था. वे पाँच प्रश्न इस प्रकार थे :

  • फूल किसका अच्छा?
  • दूध किसका अच्छा?
  • मिठास किसकी अच्छी?
  • पत्ता किसका अच्छा?
  • राजा कौन सा अच्छा?

बादशाह के इन सवालों को सुनकर दरबारियों में मतभेद उत्पन्न हो गया. किसी ने गुलाब को अच्छा बताया, तो किसी ने कमल को. इसी तरह दूध के लिए भी किसी ने गाय, तो किसी ने भैंस और बकरी आदि के दूधों को अच्छा बतलाया. पत्ते में किसी ने केले के पत्तों, तो किसी ने नीम के पत्तों को गुणकारी बतलाया.

राजा कौन सा अच्छा है? इस प्रश्न के उत्तर में चापलूस दरबारी एकमत थे. सब एक स्वर में बोले, “बादशाह अकबर  सबसे अच्छे.”

अकबर उनकी स्वामिभक्ति पर ख़ुश हुए. किंतु, अपने प्रश्नों का यथोचित उत्तर न पाने से उन्हें संतोष न हुआ. वे बीरबल की प्रतीक्षा में थे, क्योंकि जानते थे कि प्रश्नों का सही उत्तर दे सकने में वही समर्थ है.

पढ़ें : तेनालीराम की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ

तभी बीरबल आ पहुँचा और अकबर के बगल में अपने स्थान पर बैठ गया. अकबर ने बीरबल से वही प्रश्न पूछे. बीरबल ने जो उत्तर दिए, वह इस प्रकार थे :

  • फूल कपास का अच्छा होता है, जिससे सारी दुनिया का पर्दा रहता है क्योंकि उसी के फूल से कपड़े बनते हैं.
  • दूध माँ का अच्छा होता है. उससे शरीर का विकास होता है.
  • मिठास वाणी (जीभ) की अच्छी होती है.
  • पत्ता पान का अच्छा है, जिसे देने के शत्रु भी मित्र जैसा व्यवहार करता है.
  • राजाओं में इंद्र श्रेष्ठ है, क्योंकि उन्हीं की आज्ञा से वर्षा होती है. जिससे संसार में कृषि कर्म होता है और समस्त प्राणियों का पालन-पोषण होता है.

बादशाह अकबर बीरबल के उत्तर सुनकर संतुष्ट हो गए.


दोस्तों, आशा है आपको ये “Akbar’s Five Questions Story In Hindi“ पसंद आयी होगी. आप इसे Like कर सकते हैं और अपने Friends के साथ Share भी कर सकते हैं. मज़ेदार “Akbar Birbal Ki Kahani” पढ़ने के लिए हमें Subscribe ज़रूर कीजिये. Thanks.        

Read More Akbar Birbal Stories In Hindi :

Leave a Comment