घमंडी गधा की कहानी, Ghamandi Gadha Ki Kahani, The Arrogant Donkey Story In Hindi, Do Gadhon Ki Kahani पढ़ें।
हम इस पोस्ट में घमंडी गधा की कहानी (Ghamandi Gadha Ki Kahani) शेयर कर रहे हैं। The Arrogant Donkey Story In Hindi दो गधों की कहानी (Do Gadhon Ki Kahani) है, जिनमें से एक गधा घमंडी है। उसका घमंड कैसे उतरता है, यही इस कहानी में बताया गया है।
Ghamandi Gadha Ki Kahani
Table of Contents
दो व्यापारी जंगल से गुजर रहे थे। एक जौहरी था और दूसरा लोहे का व्यापारी। दोनों के पास एक एक गधे थे। जौहरी के गधे की पीठ रेशम के कपड़े से ढकी थी और वह कीमती स्वर्ण आभूषणों और हीरे जवाहरातों से भरे से दो थैले अपनी पीठ पर लादे हुए थाl वहीं लोहे के व्यापारी के गधे की पीठ पर साधारण कपड़ा था और वह लोहे की छड़ें अपनी पीठ पर लादे हुए था।
जौहरी के गधे को इस बात का घमंड था कि वह स्वर्ण आभूषण और हीरे जवाहरात लाद कर ले जा रहा है। वह बार-बार अपनी बातों से लोहे के व्यापारी के गधे को नीचा दिखा रहा था। लोहे के व्यापारी के गधे को बहुत बुरा लग रहा था, लेकिन वह चुपचाप जौहरी के गधे की बातें सुन रहा था।
अचानक डाकुओं ने उन्हें घेर लिया। डाकुओं को देखते ही दोनों व्यापारी डर के मारे अपने गधों को छोड़कर भाग गए। डाकू गधों की पीठ पर लदे सामान देखने लगे। उन्होंने देखा कि लोहे के व्यापारी के गधे पर लोहे की छड़ लदी हुई हैं। कीमती सामान ना देखकर उन्होंने उसे भगा दिया। जौहरी के गधे की पीठ पर कीमती सामान था। उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसकी पीठ से कीमती सामान निकालने लगे।
गधा जब भी विरोध करता, वे लाठी से उसकी खूब सुताई करते हैं। घमंडी गधे को उसके घमड़ का फल मिल गया था।
सीख (Moral Of The Arrogant Donkey Story Hindi)
कभी घमंड नहीं करना चाहिए। कभी न कभी घमंडी को नीचा देखना ही पड़ता है।
आशा है आपको Two Donkeys Story In Hindi पसंद आई होगी। ऐसी ही Hindi Moral Stories पढ़ने के लिए हमें subscribe अवश्य करें। धन्यवाद!
More Hindi Stories
गुलाब का घमंड शिक्षाप्रद कहानी