शेर और मगर की कहानी, Sher Aur Magar Ki Kahani (Lion And Crocodile Story In Hindi) इस पोस्ट में शेयर की जा रही है। क्या होगा, जब अभिमानी शेर का सामना मगरमच्छ से होगा? जानने के लिए पढ़िए कहानी :
Sher Aur Magar Ki Kahani
Table of Contents
एक दिन की बात है। जंगल का राजा शेर पानी पीने एक नदी के पास गया। पानी पीकर जब वह लौटने लगा, तो उसकी नज़र नदी किनारे धूप सेंकते मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ ने उसे देखा और धूप सेंकने में लगा रहा। शेर को मगरमच्छ के व्यवहार पर बहुत गुस्सा आया।
वह तुनक कर उससे बोला, “तुझे दिखाई नहीं देता कि तेरे सामने जंगल का राजा खड़ा है। मुझे सलाम कर।”
मगरमच्छ ने दो टूक जवाब दिया, “तू जंगल का राजा है, तो मैं इस नदी का राजा हूं। तू तेरी नदी में आया है। चल, तू मुझे सलाम कर।”
मगरमच्छ की बात से आहत शेर से आव देखा ना ताव और उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उस समय जमीन पर था, जहां उसकी ताकत कम थी। वह शेर का सामना नहीं कर पाया और किसी तरह नदी के अंदर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
पढ़ें : घमंडी मुर्गा की कहानी
शेर अपने अहंकार में फूलकर वहां से चला गया। मगरमच्छ बदले की आग में जलता रहा।
कुछ दिन बीत गए। एक दिन शेर को नदी पार कर कहीं जाना था। वह नदी के पानी में उतरा और तैर कर दूसरे किनारे जाने लगा। मगरमच्छ ने उसे देख लिया। उसे उस दिन की अपनी करारी हार याद थी। उसने आज शेर से बदला लेने का मन बनाया और उस पर हमला कर दिया।
शेर इस अप्रत्याशित हमले के लिए तैयार नहीं था। उस पर आज वह जमीन पर नहीं, बल्कि पानी में था, जहां वह ताकत में मगरमच्छ से कमजोर था। मगरमच्छ के हमले का वह जवाब नहीं दे पाया। वह बुरी तरह घायल हो गया और किसी तरह जान बचाकर नदी के किनारे पहुंचा। उसे समझ आ गया था कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए।
सीख (Sher Aur Magarmachh Ki Kahani Ki Seekh)
घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड एक न एक दिन जरूर टूटता है।
आशा है आपको Hindi Sher Aur Magarmachh Ki Kahani अच्छी लगी होगी। ऐसी ही Kids Stories Hindi पढ़ने के लिए हमें subscribe करना न भूलें।