लंगूर की कहानी स्टोरी | Langoor Ki Kahani Story In Hindi

लंगूर की कहानी, Langoor Ki Kahani Story In Hindi, Langoor Story In Hindi इस पोस्ट में शेयर की जा रही है। ये कहानी नैतिकता के मार्ग पर चलने की सीख देती है।

Langoor Ki Kahani Story In Hindi 

Langoor Ki Kahani Story In Hindi 

>

एक छोटे से गांव के पास स्थित जंगल में कुछ लंगूर रहते थे। उनमें से एक लंगूर का नाम चमकू था। वह बहुत ही मिलनसार, हंसमुख और समझदार था। उसके सारे दोस्त उसके साथ हंसी खुशी से समय बिताते थे।

एक दिन चमकू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फ़ैसला किया कि वे नगर की यात्रा पर जायेंगे। वे सब झुंड बनाकर नगर की यात्रा पर निकले। वहां उन्होंने नगर के बगीचों को देखा, जहां लगे पेड़ों पर ना ना प्रकार के फल लगे हुए थे। ये देखकर उनके मुंह से लार टपकने लगी।

चमकू ने बगीचे में घुसकर फलों को तोड़ने की योजना बनाई और अपने दोस्तों के साथ बगीचे में घुस गया। वे सभी फलों के पेड़ों के पास पहुंचे और उन्हें तोड़ने लगे। फल तोड़ने में वे इतने मगन थे कि उन्हें शोरगुल का ध्यान ही नहीं था।

पढ़ें : बंदर और मगरमच्छ की कहानी

जब शोरगुल की आवाज बगीचे के मालिक के कानों तक पहुंची, तो वह लाठी लेकर बगीचे में आया। उसने चमकू और उसके दोस्तों को फल तोड़ते हुए पकड़ लिया।

उसकी लाठी देख कर चमकू और उसके दोस्त बहुत डर गए। वे बगीचे के मालिक से माफी मांगने लगे। तब उसने उन्हें समझाया कि इस तरह बिना पूछे किसी के बगीचे में घुस जाना और फलों को तोड़कर खाना चोरी है। इसी तरह दूसरे की किसी भी वस्तु का बिना उसकी अनुमति के उपयोग करना भी चोरी है।

गांव के बंदरों को अपनी गलती समझ में आई और उन्होंने वादा किया कि वे अब कभी चोरी नहीं करेंगे। 

बगीचे के मालिक ने उन्हें फल खाने को दिए और छोड़ दिया। चमकू और उसके दोस्त खुशी खुशी गांव लौट गए। आज उन्हें एक नई सीख मिली थी कि छल से और गलत तरीके से किसी की वस्तु/संपत्ति हासिल करना गलत होता है।

इसके बाद चमकू और उसके दोस्त ने कभी वह गलती नहीं की।

सीख (Langoor Ki Story)

  • दूसरों की संपत्ति पर अनैतिक रूप से कब्जा नहीं करना चाहिए।
  • हमें हमेशा सही और नैतिक रास्ते पर चलना चाहिए।

आशा है आपको  Fox Lion And Deer Story In Hindi पसंद आई होगी। ऐसी ही Hindi Moral Stories पढ़ने के लिए हमें subscribe अवश्य करें। धन्यवाद!

Read More Hindi Stories 

बंदर और लकड़ी का खूंटा की कहानी

राजा और मूर्ख बंदर की कहानी

बंदर और शेर की कहानी

Leave a Comment