बुद्धिमान राजा की कहानी | A Wise king Story in hindi

बुद्धिमान राजा की कहानी, Buddhiman Raja Ki Kahani, Wise King Story In Hindi इस पोस्ट में शेयर की जा रही है। ये कहानी एक बुद्धिमान राजा की है, जिसकी बुद्धिमानी से ईर्ष्या करने वाले लोग उसकी परीक्षा लेते हैं। राजा कैसे अपनी बुद्धिमत्ता प्रमाणित करता है। जानने के लिए पढ़ें : 

Buddhiman Raja Ki Kahani

Buddhiman Raja Ki Kahani

>

एक राज्य में जयसिंह नामक बुद्धिमान राजा राज करता था। वह इतना बुद्धिमान था कि किसी भी समस्या का तुरंत निराकरण कर देता था। उसके चर्चे दूर दूर तक के राज्यों तक फैले हुए थे। कई पड़ोसी राज उसकी बुद्धिमानी से ईर्ष्या करते थे और उसे नीचा दिखाने के प्रयोजन से उसकी बुद्धि की परीक्षा के लिए तरह तरह के पैंतरे आजमाते थे।

एक बार एक पड़ोसी राजा की पुत्री राजकुमारी चंद्रकला के कानों में राजा जयसिंह की बुद्धिमानी के चर्चे पड़े। उसने भी उसकी परीक्षा लेने की ठान ली। उसने अपने एक दूत के हाथों दो फूल राजा जयसिंह के पास भिजवाए और साथ ही एक पत्र भी। राजा जयसिंह ने पत्र पढ़ा। पत्र में लिखा था –

पढ़ें : एक गरीब राजा की कहानी

“महाराज! आपकी बुद्धिमानी के चर्चे बहुत सुने हैं। यदि आप वाकई बुद्धिमान हैं, तो मेरे द्वारा भिजवाए दो फूलों में से असली और नकली फूल को पहचानिए। ध्यान रहे, आप उन्हें छू नहीं सकते।”

राजा ने देखा कि दोनों फूल बिलकुल एक जैसे हैं। उनमें कोई भिन्नता नहीं। कुछ देर विचार करने के बाद राजा ने अपने एक सेवक को महल की खिड़कियां खोलने का आदेश दिया। सेवक ने खिड़कियां खोल दी। महल की कई खिड़कियां शाही बाग की तरफ खुलती थी। कुछ देर में कुछ मधुमक्खियां महल में प्रविष्ट हुई। पड़ोसी राज्य के दूत के हाथों के दो फूलों में से एक फूल पर वे मंडराने लगी। 

राजा जयसिंह समझ गए कि वही असली फूल हैं। उन्होंने उस फूल की तरफ संकेत करके कहा कि वही असली फूल है। राजा का उत्तर सही था। दरबार में राजा की बुद्धिमानी की प्रशंसा होने लगी।

पढ़ें : राजा का चित्र शिक्षाप्रद कहानी

दूर ने वापस जाकर राजकुमारी चंद्रकला को राजा जयसिंह के उत्तर के बारे में बताया। राजकुमारी भी उनकी बुद्धिमान पर प्रसन्न हुई और अपने पिता से कहकर उनसे विवाह करने की इच्छा प्रकट की। कुछ ही दिनों में राजा जयसिंह और राजकुमारी चंद्रकला का विवाह हो गया और वे लोग सुख से जीवन व्यतीत करने लगे।

सीख (A Wise King Story In Hindi Moral)

बुद्धिमानी हर प्रश्न का हल और हर समस्या का निराकरण है। इसलिए जब भी कोई प्रश्न या समस्या सामने हो, तो बुद्धि का प्रयोग करें।

आशा है आपको  Buddhiman Raja Ki Kahani Story  पसंद आई होगी। ऐसी ही Hindi Moral Stories Naitik Kahaniyan पढ़ने के लिए हमें subscribe अवश्य करें। धन्यवाद!

Read More Hindi Stories 

राजा की कहानियां

शेख चिल्ली की कहानियां

मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां

Leave a Comment