एक गरीब राजा की कहानी | Ek Garib Raja Ki Kahani 

एक गरीब राजा की कहानी, Ek Garib Raja Ki Kahani, Gareeb Raja Ki Kahani Story , Poor King Story In Hindi

Ek Garib Raja Ki Kahani

Ek Garib Raja Ki Kahani

>

एक राज्य में एक गरीब राजा रहता था। पड़ोसी राज्य से युद्ध के बाद उसका राजसी खजाना खाली हो चुका था। धन संपत्ति के नाम पर उसके पास कुछ शेष नहीं था। मगर वह एक नेकदिल राजा था और प्रजा की खुशहाली के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था। 

प्रजा अपनी समस्याएं लेकर उसके पास आती। वह उन्हें ध्यान से सुनता और अपने सामर्थ्य अनुसार उनका निराकरण करने का प्रयास करता। उसके दयालु और नेक स्वभाव के कारण प्रजा उससे बहुत प्रेम करती थी। लेकिन राजा को हमेशा इस बात का दुख रहता था कि धन की कमी के कारण वह अपनी प्रजा के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाता।

एक दिन उसके राज्य में एक साधु आया। लंबी यात्रा के कारण वह भूख प्यास से बेहाल हो चुका था और रास्ते के किनारे निढाल होकर बैठा हुआ था। उसी समय राजा रोज की तरह प्रजा की स्थिति जानने के लिए भ्रमण पर निकला। उसकी दृष्टि उस साधु पर पड़ी। वह उसके पास गया और उसका हाल पूछा। साधु ने कहा कि उसे जोरों की भूख लगी है। राजा उसे अपने महल ले गया और उसे भोजन करवाया।

पढ़ें : साधु और राजा की कहानी

साधु राजा के दयालु स्वभाव से बहुत प्रसन्न हुआ और उसका धन्यवाद देकर पूछा, “महाराज! आप इतने दुखी क्यों दिखाई पड़ते हैं।”

राजा ने उसे बताया कि वह अपनी प्रजा की खुशहाली के लिए बहुत कुछ करना चाहता है, किंतु उसके पास धन नहीं है। इसलिए वह दुखी रहता है।

साधु ने उसे समझाते हुए कहा, “महाराज! आपके पास दयालुता और नेकनीयत का सबसे बड़ा धन है, जो आप अपनी प्रजा में बांटते हैं। आपके पास जो है, उसके साथ ही प्रजा की भलाई और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सब कुछ करते हैं। आपकी ये भावना आपको सबसे धनवान बनाती है। इसलिए आपकी प्रजा कमियों के बाद भी आपके राज में सदा प्रसन्न और खुशहाल रहती है। 

पढ़ें : राजा और वृद्ध पुरुष की कहानी

साधु के इन शब्दों का राजा पर गहरा असर हुआ। उसने तय किया कि वह जिस हाल में है, उसी में खुश रहेगा और उसी हाल में रहकर अपनी प्रजा के साथ खुश रहेगा। वह समझ गया था कि जीवन में सबसे बड़ा धन आंतरिक खुशी है।

सीख (Moral Of The Poor King Story In Hindi)

गरीब राजा की यह नेक कहानी हमें यह सिखाती है कि धन की अधिकता न होने पर भी हम अपनी ईमानदारी, नेकी, और दयालुता से अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। 

आशा है आपको  Gareeb Raja Ki Kahani Story  पसंद आई होगी। ऐसी ही Hindi Moral Stories Naitik Kahaniyan पढ़ने के लिए हमें subscribe अवश्य करें। धन्यवाद!

Read More Hindi Stories 

राजा की कहानियां

शेख चिल्ली की कहानियां

मुल्ला नसरुद्दीन की कहानियां

Leave a Comment