फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हम 10 लाइन की छोटी-छोटी शिक्षाप्रद कहानियाँ शेयर कर रहे हैं. पढ़िये 10 Lines Short Story In Hindi With Moral :
10 Lines Short Story In Hindi With Moral
Table of Contents
डरपोक चूहा की कहानी | Fearful Mouse Story In Hindi
एक चूहा जब भी बिल से बाहर निकलता, बिल्ली उस पर झपटती।
बिल्ली के डर से उसने भगवान से प्रार्थना की कि वो उसे बिल्ली बना दे। भगवान ने उसे बिल्ली बना दिया।
बिल्ली बनकर जब वह बाहर निकला, तो कुत्ता उसके पीछे पड़ गया।
वह डर कर भागा और भगवान से प्रार्थना की कि उसे कुत्ता बना दे। भगवान ने उसे कुत्ता बना दिया।
कुत्ता बनकर जब वह बाहर निकला, तो शेर दहाड़ते हुए उस पर झपटा। किसी तरह उसने जान बचाई और भगवान से प्रार्थना करकर शेर बन गया।
शेर बनकर वह सीना तानकर बाहर निकला कि अब कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन शिकारी ने उसे पकड़ने के लिये जाल बिछाया हुआ था। वो जाल में फंस गया।
उसने भगवान से प्रार्थना की कि उसे फिर से चूहा बना दे।
भगवान ने उसे चूहा बना दिया और वह जाल काटकर आज़ाद हो गया।
भगवान ने उसे समझाया, हर प्राणियों में अपना विशेष गुण है। तुममें जो गुण है, उसका महत्व पहचानो और डर का सामना करो, तभी जीवन में आगे बढ़ पाओगे।
सीख
दोस्तों, जीवन में चुनौतियाँ आनी ही है। सफ़ल होना है, तो डर पर जीत हासिल कर चुनौतियों का सामना करें, आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
आदमी और बाज की कहानी | Man And The Eagle Story In Hindi
एक आदमी ने घायल बाज को दर्द से तड़पते देखा।
उसने उसकी मरहम पट्टी की और उसके ठीक होने तक सेवा की।
ठीक होने पर बाज आकाश में उड़ गया।
एक दिन वही आदमी टोपी पहने पत्थर की दीवार के पास से जा रहा था।
आकाश में उड़ते बाज़ ने उसे देखा।
वह उड़ता हुआ आया और उसकी टोपी दूर फेंक दी।
आदमी दौड़कर टोपी उठाने के लिए गया।
उसी समय पत्थर की दीवार गिर गई।
इस तरह बाज़ ने अपनी मदद करने वाले आदमी की जान बचाई।
सीख – कर भला, हो भला।
सड़े हुए सेब की कहानी | Rotten Apple Moral Story In Hindi
एक लड़का बुरी संगत में पड़ गया था।
पिता उसे महात्मा बुद्ध के पास के गए।
बुद्ध ने एक टोकरी में सड़े हुए टमाटरों के बीच कुछ अच्छे टमाटर रखे और उसे लड़के के पास ले गये।
उन्होंने लड़के से कहा, “इनमें से एक अच्छा टमाटर ढूंढो।”
लड़के ने अच्छा टमाटर ढूंढ़कर दे दिया।
अगले दिन बुद्ध फिर से उस लड़के से बोले, “इस टोकरी में से एक अच्छा टमाटर ढूंढो।”
लड़के ने देखा अच्छे टमाटर भी सड़ चुके हैं।
पिता ने उसे समझाया, “बुरी संगत के प्रभाव से भी ऐसा ही होता है। अच्छा व्यक्ति भी बिगड़ जाता है। इसलिए अच्छी संगत में रहो।”
लड़के ने उसी दिन से बुरी संगत छोड़ दी।
सीख – आपकी संगति आपका आचार व्यवहार और जीवन प्रभावित करती है। इसलिए सोच समझकर संगत चुने।
बंदर और कुकी जार शिक्षाप्रद कहानी | Monkey And Cookies Jar Moral Story Hindi
एक घर की रसोई की खिड़की खुली देखकर शैतान बंदर उसमें घुस गया।
वहाँ उसने कुकीज़ से भरा एक जार देखा।
उसने तुरंत हाथ जार में डाला और मुठ्ठी में कुकीज़ भर ली।
लेकिन जब वह अपना हाथ बाहर निकालने लगा, तो मुट्ठी बंद होने के कारण वह नहीं निकला।
बंदर में ढेर सारी कुकीज़ का लालच था। इसलिए उसने अपनी मुट्ठी नहीं खोली।
तभी घर की मालकिन रसोई घर में आ गई।
बंदर को देखकर उसने उसकी खूब पिटाई की।
बंदर को मुट्ठी खोलनी पड़ी, तब उसका हाथ बाहर निकल सका।
खाली हाथ ही उसे वहाँ से भागना पड़ा।
सीख – ज्यादा लालच अच्छा नहीं।
समुद्र का किनारा और स्टार फिश की कहानी | Star Fish On The Beach Story In Hindi
समुद्र में तेज़ तूफान आया।
लहरों के साथ हजारों स्टार फिश बहकर किनारे पर आ गई।
पानी से बाहर पड़ी-पड़ी वे मरने लगी।
समुद्र किनारे घूमने आए एक लड़के ने उन्हें उस हालत में देखा, तो उसे दया आ गई।
वह उन्हें उठा-उठा कर समुद्र के पानी में फेंकने लगा।
यह देखकर एक आदमी उसके पास आया।
वह उससे बोला – “यहाँ हजारों स्टार फिश पड़ी हुई हैं। तुम्हारी यह कोशिश व्यर्थ है। इससे उनकी ज़िंदगियों पर कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला।”
लड़के ने हाथ में पकड़ी स्टार फिश को पानी में फेंकते हुए कहा – “मेरी इस कोशिश से कम से कम इस स्टार फिश की ज़िंदगी पर तो फ़र्क पड़ेगा।”
और उसने स्टार फिश को समुद्र के पानी में फेंकना जारी रखा।
सीख – हमारा छोटा सा प्रयास किसी न किसी की ज़िंदगी अवश्य बदल सकता है। इसलिए प्रयास करने से पीछे न हटें।
टूटा हुआ जहाज और भगवान | Ship Wrecked And God Story
समुद्र किनारे एक गाँव बसा हुआ था।
उस गाँव से कुछ हो दूरी पर एक जहाज कप्तान की गलती से समुद्र में डूब गया।
उसमें सवार सभी यात्रियों की गहरे समुद्र में डूबकर मौत हो गई।
गाँव का एक आदमी इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हुआ।
उसने सोचा, “भगवान कितना अन्यायी है, उसने एक आदमी की गलती की सजा इतने लोगों को दी।”
उसी समय एक लाल चींटी ने उसके पैर पर काट लिया।
उसने देखा उसके पैरों के आसपास ढेर सारी लाल चींटियाँ जमा है।
वह पैर से कुचलकर उन्हें मारने लगा, जिससे कई चींटियाँ मर गईं।
तभी आकाशवाणी हुई – “तुम मुझे अन्यायी कह रहे थे कि मैंने एक की गलती की सजा इतने लोगों को दी। तुमने क्या किया? पहले ख़ुद को देखो।”
सीख – दूसरों को दोष देने के पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।
डाकू का लट्ठ | The Bandit’s Stick Short Story Hindi
जंगल से जा रहे आदमी पर अचानक एक डाकू ने धावा बोल दिया।
उसने उसका सारा धन लूट लिया और भागने लगा।
तभी आदमी चिल्लाया, “रुको!”
डाकू रुक गया और पलट कर देखा।
आदमी बोला, “मुझे अपना लट्ठ देते जाओ।”
डाकू ने हैरान होकर पूछा, “क्यों?”
आदमी बोला, “तुमने मेरा सारा धन और सारी चीजें लूट ली। मैं अपनी पत्नी को क्या दूंगा? कम से कम ये लट्ठ ही दे दो।”
डाकू ने दया करके उसे लट्ठ दे दी।
आदमी ने उसी लट्ठ से डाकू को पीटकर अपना धन और सारी चीज़ें वापस ली और उसे भगा दिया।
सीख – बुद्धि से हर संकट का सामना किया जा सकता है।
साधू और बूढ़ी औरत | The Hermit And The Old Women
एक गाँव में एक बौद्ध भिक्षु रहता था, जो भिक्षा मांगकर गुजारा करता था।
एक दिन वह एक बूढ़ी औरत के घर भिक्षा मांगने गया।
बूढ़ी औरत ने उसे पिछली रात का बचा हुआ बासी खाना दे दिया।
अगले दिन बौद्ध भिक्षु फिर बूढ़ी औरत के घर आया।
उसे फिर आया देखकर बूढ़ी औरत को बहुत गुस्सा आया।
उसने बासी खाने में जहर मिलाकर बौद्ध भिक्षु को दे दिया।
खाना लेकर लौटते समय रास्ते में बौद्ध भिक्षु को एक भूखा आदमी दिखा और उसने उसे वह खाना दे दिया।
खाना खाते ही वह आदमी मर गया।
वह आदमी बूढ़ी औरत का बेटा था।
सीख – बुरे कर्मों का फल लौटकर खुद पर आता है।
बोगी में सांप | Snake In The Carriage
एक आदमी को कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
वह टिकट खरीदकर एक बोगी में चढ़ गया।
उस बोगी में बहुत भीड़ होने के कारण बैठने की जगह नहीं थी।
आदमी ट्रेन से उतरा और रबर का एक सांप खरीद लाया।
उसने रबर का सांप बोगी में यात्रियों के बीच फेंक दिया।
सांप देखकर सभी लोग डर के मारे बोगी से उतरकर भाग गये।
वह आदमी अपनी चालाकी पर खुश होते हुए आराम से उस बोगी में एक जगह पर बैठ गया।
जब काफ़ी देर बैठने के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ी, तो उसने खिड़की से झांककर एक आदमी से पूछा, “भाई! ये ट्रेन क्यों नहीं छूटी?”
उस आदमी ने जवाब दिया, “ट्रेन तो कब की छूट गई। इस डिब्बे में सांप घुस गया था। इसलिए इसे काटकर अलग कर दिया गया है।”
सीख – ज्यादा चालाकी कभी-कभी खुद पर भारी पड़ जाती है।
धैर्यवान छोटी लड़की | Patient Little Girl Story In Hindi
एक बार एक राज्य में सूखा पड़ा।
खेतों में बोई गई फसलें सूख गई। लोग भूखों मर ने लगे।
राज्य के राजा ने अपनी प्रजा की स्थिति देख कई टोकरियों में उनके लिए रोटियाँ भिजवाई।
जब राजा के सेवक रोटी की टोकरियाँ लेकर गाँव पहुँचे, तो रोटी के लिए लोग आपस में लड़ने लगे।
एक छोटी लड़की लोगों को आपस में लड़ता देख दूर खड़ी होकर धैर्य से इंतजार करने लगी।
अंत में उसे सूख चुका छोटा-सा रोटी का टुकड़ा मिला।
जब वह उसे खाने को हुई, तो उसमें उसे एक सोने का सिक्का मिला।
लड़की वह सिक्का राजा के पास ले गई।
लड़की की ईमानदारी देखकर राजा ने उसे वह सिक्का दे दिया और ढेर सारे पकवान खाने को दिये।
सीख – धैर्य और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है।
गधे की परछाई | The Donkey’s Shadow Moral Story Hindi
राम ने श्याम से एक दिन के लिए उसका गधा किराये पर लिया।
वे दोनों गधे को लेकर दूसरे गाँव जा रहे थे।
धूप पड़ रही थी और गर्मी के मारे दोनों का बुरा हाल था।
दोनों गधे की परछाई में खड़े हो गये।
धीरे-धीरे जब परछाई छोटी होने लगी, तो श्याम ने राम को परछाई से दूर धक्का दे दिया।
राम श्याम से झगड़ने लगा कि आज गधे पर उसका अधिकार है, क्योंकि उसने उसे किराये पर लिया है।
श्याम बोला – “मैंने गधा किराये पर दिया था। उसकी परछाई नहीं।”
दोनों में हाथ-पाई होने लगी और श्याम का मुक्का गलती से गधे के मुँह पर जा लगा।
गधा भाग गया और दोनों धूप में खड़े रह गये।
सीख – सदा मिलजुल कर रहना चाहिए। लड़ाई-झगड़ा नुकसान ही करता है।
बूढ़ा आदमी और मोबाइल | Old Man And Mobile Emotional Story Hindi
एक बूढ़ा आदमी मोबाइल शॉप पर गया और अपना मोबाइल देते हुए बोला, “मेरा मोबाइल ठीक कर दो।”
शॉपकीपर ने मोबाइल चेक किया और बोला, “इसमें तो कोई खराबी नहीं है।”
बूढ़ा आदमी भरे गले से बोला, “तो फिर मेरे बच्चे मुझे कॉल क्यों नहीं करते?”
सीख
बुढ़ापा जीवन का सच है। हर किसी को उस दौर से गुज़रना है। अपने बूढ़े माँ-बाप को कभी अकेला न छोड़ें।
मैं तो जानता हूं | Heart Touching Love Story In Hindi
सुबह के साढ़े आठ बज रहे थे। एक वृद्ध व्यक्ति अस्पताल के अंदर जा रहा था। वह ज़रा हड़बड़ी में था।
उसकी हड़बड़ी देख सामने से आती एक नर्स ने पूछा – “सर! क्या आपका किसी डॉक्टर से अपॉइंटमेंट है?”
“नहीं सिस्टर! मैं तो यहां भर्ती अपनी पत्नी से
मिलने आया हूं। उसे अल्जाइमर है। नौ बजे मुझे उसके साथ नाश्ता करना है।” वृद्ध ने उत्तर दिया।
“ओह! तो क्या आपके देर से पहुंचने पर वो नाराज़ हो जाएंगी?”
“नहीं! उसने तो मुझे पिछले दस सालों से नहीं पहचाना।” वृद्ध की आंखें नम थीं।
“इसके बाद भी आप उनसे मिलने रोज़ यहां आते हैं, जबकि वो तो ये भी नहीं जानती कि आप कौन हैं!”
वृद्ध ने कहा, “तो क्या हुआ? मैं तो जानता हूं कि वो कौन है।”
Friends, आपको “10 Lines Short Story In Hindi With Moral” कैसी लगी? आप अपने comments के द्वारा हमें अवश्य बतायें. ये कहानी पसंद आने पर Like और Share करें. ऐसी ही और Hindi Stories With Moral पढ़ने के लिए हमें Subscribe कर लें. Thanks.
बच्चों के लिए १० लोकप्रिय शिक्षाप्रद बेडटाइम स्टोरी
बच्चों के लिए पंचतंत्र की 10 बेडटाइम स्टोरीज
१० सर्वश्रेष्ठ नैतिक शिक्षाप्रद कहानियाँ
बच्चों के लिए १५ छोटी छोटी शिक्षाप्रद कहानियाँ