राजा और ऋषि की कहानी | The King And Sage Story In Hindi

राजा और ऋषि की कहानी, The King And Sage Story In Hindi, Raja Aur Rishi Ki Kahani इस पोस्ट में शेयर की जा रही है। यह एक भाग्य बताने वाले ऋषि की कहानी है। जब उसने राजा को उसका दुर्भाग्य बता दिया, तो क्या हुआ? जानने के लिया पढ़िए : 

The King And Sage Story In Hindi

The King And Sage Story In Hindi

एक राज्य में एक ज्ञानी ऋषि रहते थे। वे लोगों की भाग्य रेखा देखकर उनका भाग्य बताया करते थे। राज्य के लोग अक्सर उनके पास जाते और अपना भाग्य पूछा करते थे। उनकी प्रसिद्धि दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी।

>

एक दिन राज्य के राजा को ऋषि के बारे में पता चला। उसके मन में भी अपना भाग्य जानने की इच्छा पैदा हुई। उसने ऋषि को लाने के लिए अपने सैनिक भेज दिए। सैनिक ऋषि के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर राजा के पास चलने का निवेदन किया।

ऋषि ने निवेदन स्वीकार किया और राजा के पास जाने को तैयार हो गया। सैनिक ऋषि को ससम्मान राजा के पास ले आए। राजा ने भी ऋषि की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका पूरा आदर सत्कार करने के बाद राजा ने उसे अपना भाग्य बताने का निवेदन किया।

पढ़ें : घमंडी राजा की कहानी 

ऋषि ने राजा की भाग्य रेखा देखी और कहा, “आपका जीवन सौभाग्य से परिपूर्ण है। आपके राज्य का विस्तार होगा और आपके जीवन में हर्ष उल्लास बना रहेगा।”

ये सुनकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ। उसने ऋषि को ढेर सारे उपहार दिए। कुछ देर बाद राजा ने ऋषि से पूछा, “गुरुवर! क्या मेरे जीवन में कोई दुर्भाग्य भी जुड़ा हुआ है?”

ऋषि ने कहा, “हर किसी का जीवन सौभाग्य और दुर्भाग्य का मिश्रण होता है। तुम्हारे जीवन में भी दुर्भाग्य है।” और उसने राजा को उसके दुर्भाग्य के बारे में बता दिया।

दुर्भाग्य के बारे में सुनकर राजा को बहुत क्रोध आया। उसने सैनिकों से कहा कि ऋषि को फांसी पर लटका दिया जाए। ऐसे व्यक्ति को जीवित रहने का कोई अधिकार नहीं, जो अपने राजा के दुर्भाग्य की बात करता हो।

सैनिक ऋषि को पकड़कर ले जाने लगे। तब ऋषि ने राजा से कहा, “राजन! आपकी मृत्यु से जुड़ा सच मैं आपको बताना भूल गया। मेरी मृत्यु के ठीक एक घंटे बाद आपकी भी मृत्यु हो जायेगी।”

ये सुनकर राजा भयभीत हो गया। उसने सैनिकों से कहा कि ऋषि को छोड़ दे। सैनिकों ने ऋषि को छोड़ दिया और ऋषि सकुशल अपनी कुटिया लौट गया। अपनी बुद्धिमत्ता से उसने अपने प्राण बचा लिए।

सीख (King And Sage Story Moral In Hindi)

मुसीबत के समय बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए। बुद्धि से हर मुसीबत से निकला जा सकता है।

आशा है आपको Rishi Aur Raja Ki Kahani Story  पसंद आई होगी। ऐसी ही Hindi Moral Stories Naitik Kahaniyan पढ़ने के लिए हमें subscribe अवश्य करें। धन्यवाद!

Read More Hindi Stories 

बुद्धिमान राजा की कहानी

एक गरीब राजा की कहानी

राजा और काना घोड़ा की कहानी

राजा और बाज की कहानी

Leave a Comment