एक गिलास दूध की कहानी डॉ. हॉवर्ड केली | A Glass Of Milk Story In Hindi Dr Howard Kelly

एक गिलास दूध की कहानी क्या है? A Glass Of Milk Story In Hindi Dr Howard Kelly Motivational Story In Hindi, Prerak Prasang

डॉक्टर हॉवर्ड केली एक प्रसिद्ध अमरीकन स्त्री रोग विशेषज्ञ थे। वे चिकित्सा क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उन्नत सिस्टोस्कोप, केली क्लैंप, केली स्पेकुलम और केली फोर्सेप्स आदि चिकित्सीय उपकरणों का अविष्कार कर चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया। ये प्रेरक प्रसंग उनके जीवन की एक घटना का वर्णन करता है।

A Glass Of Milk Story In Hindi

Table of Contents

>

A Glass Of Milk Story In Hindi

कई सालों पहले की बात है। एक दोपहर एक गरीब लड़का घर घर जाकर सामान बेच रहा था। उसकी यही दिनचर्या थी। सुबह वह स्कूल जाता और वहां से वापस आकर सामान बेचने के लिए निकल जाता। इस तरह वह अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला करता था।

उस दिन वह शाम तक दर दर भटकता रहा, पर उसका एक भी सामान नहीं बिका। थका हारा वह एक घर के दरवाजे पर पहुंचा और आवाज देने लगा। उस समय तक भूख प्यास से उसकी हालत खराब हो चुकी थी। पैसे भी हाथ में नहीं थे कि कहीं से कुछ खरीदकर खा सके। उसने सोचा कि इस घर से मांग कर कुछ खा लूंगा।

कुछ देर बाद उस घर से एक लड़की बाहर निकली। लड़के ने सामान खरीदने के लिए पूछा, तो लड़की ने मना कर दिया। लड़का खाना मांगना चाहता था। मगर घबराहट के मारे कह नहीं पा रहा था। लड़की जाने लगी, तो उसने धीरे से कहा, “पानी मिलेगा?”

लड़की अंदर जाकर जब लौटी, तो उसके हाथ में दूध का गिलास था। वह लड़के का चेहरा देख कर समझ गई थी कि वह भूखा है। उसने दूध का गिलास लड़के की तरफ बढ़ाया। लड़के ने गिलास हाथ में लिया और एक ही सांस में पूरा दूध पी गया। दूध पीने के बाद उसने पूछा, “इस दूध के कितने पैसे हुए?”

पढ़ें : अंधी का बेटा मां बेटे की कहानी

लड़की चौंक गई। फिर बोली, “पैसे क्यों लूंगी मैं तुमसे? भलाई के कभी क्या पैसे लिए जाते हैं।” और वह लड़के के हाथ से गिलास लेकर अंदर चली गई।

लड़का वहां से चला, तो ईश्वर के प्रति उसका विश्वास बढ़ गया। उसे लगने लगा कि दुनिया में अब भी इंसानियत बाकी है। उसे इस घटना ने एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी।

कई साल बीत गए। जिस लड़की ने उस लड़के को दूध का गिलास दिया था, एक बार वह बहुत बीमार पड़ गई। उसे शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। तब शहर के नामी डॉक्टर हॉवर्ड केली को बुलाया गया। डॉक्टर हॉवर्ड केली जब अस्पताल पहुँचे और उस लड़की को देखा, तो एक धुंधली याद उनके जेहन में आई। एक लड़की जिसने एक दोपहर एक गरीब लड़के को दूध का गिलास दिया था। वह लड़का अब बड़ा होकर डॉक्टर बन गया था –  डॉक्टर हॉवर्ड केली।

पढ़ें : एक छोटा सा प्रेरक प्रसंग आर्थर ऐश 

उन्होंने उस लड़की को बचाने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने उसका ऑपरेशन किया और ऑपरेशन के बाद लड़की की सेहत में सुधार होने लगा। कुछ दिनों में वह पूरी तरह ठीक हो गई। जब उसके अस्पताल से डिस्चार्ज होने का वक्त आया, तो वह और उसके माता पिता बहुत परेशान थे कि अस्पताल का लंबा चौड़ा बिल कैसे चुकाएंगे। बिल उनको एक लिफाफे में दिया गया।

जब उन्होंने लिफाफा खोला, तो उसमें एक कागज़ की पर्ची थी, जिस पर बिल की रकम लिखी हुई थी, साथ ही लिखा था: इस बिल को एक गिलास दूध के द्वारा चुकाया जा चुका है। लड़की ने आंखों में आंसू भरकर ईश्वर का धन्यवाद दिया। उसकी भी भगवान और इंसानियत के प्रति आस्था बढ़ गई। 

सीख (Ek Gilas Doodh Prerak Prasang Ki Seekh)

अच्छे कर्मों का फल देर से ही सही मिलता जरूर है। अतः  निःस्वार्थ भाव से सदा अच्छे कर्म करना चाहिए। ईश्वर पर भरोसा रहें और इंसानियत पर भी।

दोस्तों, आपको “A Glass Of Milk Story In Hindi “ कैसी लगी? आप अपने बहुमूल्य कमेंट्स के माध्यम से हमें बता सकते हैं. धन्यवाद.

Read More Stories :

स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंग

महात्मा गांधी के प्रेरक प्रसंग

एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक प्रसंग

लाल बहादुर शास्त्री के प्रेरक प्रसंग

Leave a Comment